सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज तिथि क्या है: 24 मई 2026 रविवार कि शुभ तिथि, मुहूर्त, पंचांग, आज का महत्व और राहुकाल की पूरी जानकारी

तिथि: हिन्दू पंचांग और सनातन धर्म के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष कि नवमी तिथि है, आप को बता दे आज 24 मई 2026 दिन रविवार है। इसके साथ ही आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और रवि योग का बहुत ही सुंदर संयोग बन रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त, और महत्त्व।


आज का संपूर्ण पंचांग (24 मई 2026)

  •  वार/दिन: रविवार
  • तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि (25 मई की सुबह 04:30 AM तक, इसके बाद दशमी तिथि शुरू 
  • नक्षत्र:  पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र (25 मई की सुबह 02:51 AM तक, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी)
  • योग: हर्षण योग (25 मई की सुबह 03:45 AM तक, इसके बाद वज्र योग)
  • करण: बालव (दोपहर 04:23 PM तक) और कौलव (25 मई की सुबह 04:30 AM तक)
  • पक्ष: शुक्ल पक्ष
  • चंद्र राशि: सिंह राशि
  • सूर्य राशि: वृषभ राशि

सूर्योदय और चंद्रोदय समय

  • सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 26 मिनट पर (05:26 AM)
  • सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 10 मिनट पर (07:10 PM)
  • चंद्रोदय: दोपहर 01 बजकर 03 मिनट पर (01:03 PM)
  • चंद्रास्त: रात 01 बजकर 35 मिनट पर (01:35 AM, 25 मई की रात)

आज के शुभ समय और मुहूर्त

अगर आप आज कोई शुभ काम शुरू करना चाहते हैं, तो इन मुहूर्तों का ध्यान रखें।

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:04 AM से 04:45 AM तक
  • अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ समय): सुबह 11:51 AM से दोपहर 12:46 PM तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:09 PM से 07:29 PM तक
  • अमृत काल: रात 08:16 PM से 09:54 PM तक
  • रवि योग: आज पूरे दिन रवि योग रहेगा, जो कार्यों में सफलता दिलाने के लिए बहुत उत्तम माना जाता है।

आज का राहुकाल और अशुभ समय (इनमें शुभ काम न करें)

पंचांग के अनुसार दिन में कुछ समय ऐसा भी होता है जिसमें कोई भी नया या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए:

  •  रविवार का राहुकाल: शाम 05:27 PM से 07:10 PM तक
  • यमगंड काल: दोपहर 12:18 PM से 02:01 PM तक
  • गुलिक काल: दोपहर 03:44 PM से शाम 05:27 PM तक
  • दुर्मुहूर्त: शाम 05:20 PM से 06:15 PM तक

दिशा शूल और उपाय

रविवार के दिन पश्चिम  दिशा में दिशा शूल होता है। इसका मतलब है कि आज के दिन पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा करना बहुत ही ज़रूरी हो, तो घर से निकलने से पहले थोड़ा सा दलिया या घी खाकर निकलें। इससे दिशा शूल का दोष दूर होता है।

आज क्या करें और क्या न करें?

रविवार के दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने से सूर्य देव की असीम कृपा मिलती है:

क्या करें: 

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और माता-पिता व घर के बड़ों का आशीर्वाद लें।
  • पूरे दिन सात्विक विचार रखें और संभव हो तो लाल या पीले रंग के कपड़े पहनें।
  • सूर्य देव के मंत्रों का मानसिक रूप से जाप करते रहें।

क्या न करें:

  •  रविवार के दिन तांबे की धातु से बनी कोई भी वस्तु बेचने से बचें।
  • आज के दिन नमक का सेवन कम से कम करें, शास्त्रों में रविवार को नमक का त्याग करना बहुत शुभ माना गया है।
  • किसी भी व्यक्ति से कटु वचन न बोलें, लड़ाई-झगड़े और अहंकार से पूरी तरह दूर रहें।

आज का धार्मिक महत्व और रविवार के उपाय

चूंकि आज रविवार का दिन है और पूरे दिन रवि योग बना हुआ है, इसलिए यह दिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण की कृपा पाने के लिए महासंयोग लेकर आया है। आज के दिन ये उपाय आपके जीवन में मान-सम्मान और तरक्की लाएंगे:

 1. सूर्य देव को अर्घ्य: सुबह तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल या लाल चंदन मिलाकर ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को जल अर्पित करें।

 2. गायत्री मंत्र का जाप: आज के दिन गायत्री मंत्र का कम से कम 21 या 108 बार जाप करना मानसिक शांति और तेज प्रदान करता है।

 3. दान पुण्य: रविवार के दिन किसी ज़रूरतमंद को गुड़, गेहूं या तांबे की वस्तु दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

निष्कर्ष

धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से 24 मई 2026 का दिन बेहद खास है। हमें उम्मीद है कि आपको आपके सवाल आज तिथि क्या है और आज के शुद्ध पंचांग की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इस जानकारी के अनुसार अपने दिन की योजना बनाएं और सफलता प्राप्त करने।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Adhik Maas Daan List 2026: अधिक मास में इन चीजों का दान चमका देगा आपकी सोई हुई किस्मत

Adhik Maas 2026 Daan List: हिंदू धर्म में अधिक मास का बहुत अधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। इस साल 2026 में अधिक मास 17 मई 2026 दिन रविवार से शुरू होकर 15 जून 2026 दिन सोमवार तक रहने वाला है। इस पूरे महीने को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है, जो पूरी तरह से भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस पवित्र महीने में किए गए दान, पुण्य और पूजा-पाठ का फल सामान्य दिनों की तुलना में 10 गुना से लेकर करोड़ों गुना अधिक मिलता है। अगर आप भी इस महीने में भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो अपनी योग्यता के अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान जरूर करें। आइए जानते हैं कि अधिक मास में किन चीजों का दान सबसे उत्तम माना गया है।   अधिक मास में दान का धार्मिक महत्व क्या है? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास को पहले 'मलमास' या उपेक्षित महीना माना जाता था, क्योंकि इसका कोई स्वामी ग्रह नहीं था। तब भगवान विष्णु ने इस महीने को अपना नाम 'पुरुषोत्तम' दिया और वरदान दिया कि जो भी इस महीने में निष्काम भाव से दान-पुण्य या दीपदान करेगा, उसके जीवन के सभी कष्ट दूर ...

वट सावित्री व्रत 2026: 16 मई को है व्रत, जानें पूजा का सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त, सामग्री लिस्ट और विधि

Vat Savitri Vrat 2026  हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत का बहुत बड़ा और पवित्र महत्व है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं। इस वर्ष वट सावित्री व्रत पर बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में वट सावित्री व्रत की सही तारीख, पूजा का सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि विधान। वट सावित्री व्रत 2026 की सही तिथि  पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ अमावस्या की तिथि को लेकर थोड़ा भ्रम हो सकता है, लेकिन उदयातिथि के नियमों के अनुसार व्रत 16 मई 2026, शनिवार को ही रखा जाएगा। अमावस्या तिथि का प्रारंभ: 16 मई 2026 को सुबह 05:11 मिनिट से। अमावस्या तिथि का समापन: 16 मई 2026 को ही देर रात 01:30 मिनिट तक। पूजा के लिए सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त 16 मई को वट वृक्ष की पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, लेकिन सबसे उत्तम समय हम आप को बताएंगे जो इस प्रकार है। प्रातः काल का उत्तम मुहूर्त: सुबह 07:12 बजे से सुबह 08:24 बजे तक। अ...

आज का व्रत और त्योहार 17 मई 2026 पंचांग, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

आज 17 मई 2026, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि हिंदू पंचांग के अनुसार आज से पवित्र अधिक मास यानी पुरुषोत्तम मास की शुरुआत हो रही है। यह पूरा महीना भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित माना जाता है। आइए जानते हैं आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और धार्मिक महत्व। आज कौन सा व्रत और त्योहार है? आज 17 मई 2026 से अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) प्रारंभ हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा, दान-पुण्य और मंत्र जाप करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। आज का पंचांग तिथि -  प्रतिपदा तिथि रात 09:40 बजे तक, इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ। वार -  रविवार नक्षत्र -  कृत्तिका नक्षत्र रात 02:32 बजे तक, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र। योग -  शोभन योग शाम 06:15 बजे तक, इसके बाद अतिगंड योग प्रारंभ। करण -  किंस्तुघ्न करण सुबह 11:36 बजे तक, इसके बाद बव करण। सूर्योदय और सूर्यास्त सूर्योदय: सुबह 05:29 बजे सूर्यास्त: शाम 07:06 बजे चंद्रोदय और चंद्रास्त चंद्रोदय: सुबह 05:30 बजे चंद्रास्त: शाम 07:58 बजे आज का शुभ मुहूर्त ब्र...