सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज का व्रत और त्योहार 18 मई 2026: पंचांग, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

18 मई 2026 आज सोमवार का दिन हैं और धार्मिक दृष्टि से यह अत्यंत शुभ माना जा रहा है। आज ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। और साथ ही हिंदू धर्म में अधिक मास को भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त करने वाला महीना माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ, दान, जप और व्रत का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है।


यदि आप आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और धार्मिक महत्व जानना चाहते हैं, तो आइए विस्तार से जानते हैं।

आज कौन सा व्रत और त्योहार है?

आज ज्येष्ठ अधिक मास का पावन दिन हैं और सोमवार होने के कारण भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है। आज का दिन पूजा-पाठ, मंत्र जाप, शिव आराधना और भगवान विष्णु की भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।

आज का पंचांग – 18 मई 2026

  • वार: सोमवार
  • तिथि: शुक्ल पक्ष द्वितीया (शाम 05:53 बजे तक, इसके बाद तृतीय
  • नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र (सुबह 11:32 बजे तक)
  • योग: सर्वार्थ सिद्धि योग
  • मास: ज्येष्ठ अधिक मास
  • पक्ष: शुक्ल पक्ष

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 05:29 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 07:07 बजे

चंद्रोदय और चंद्रास्त

  • चंद्रोदय: सुबह 05:30 बजे
  • चंद्रास्त: शाम 07:58 बजे

आज का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:07 बजे से 04:48 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:34 बजे से 03:28 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:05 बजे से 07:26 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 12:26 बजे से 01:50 बजे तक

आज का राहुकाल

  • राहुकाल: सुबह 07:11 बजे से 08:53 बजे तक
  • यमगंड काल: सुबह 10:35 बजे से 12:18 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 05:17 बजे से 06:12 बजे तक
  • राहुकाल के दौरान शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

आज का धार्मिक महत्व

अभी अधिक मास( पुरुषोत्तम मास ) का शुभ समय चल रहा है। तो ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा, तुलसी पूजा, गीता पाठ और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। आज शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना चाहिए, और गरीबों को दान देना शुभ माना गया है, साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग होने के कारण नए कार्यों की शुरुआत, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करना हमारे लिए लाभकारी  माना जाता है।

आज क्या करें?

  • भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा करें
  • शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें
  • “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें
  • जरूरतमंद लोगों को भोजन और वस्त्र दान करें
  • तुलसी के पास दीपक जलाएं

आज क्या नहीं करें?

  • राहुकाल में शुभ कार्य न करें
  • किसी का अपमान या विवाद करने से बचें
  • तामसिक भोजन का सेवन न करें
  • अधिक मास में गलत कार्यों और क्रोध से दूर रहें

निष्कर्ष

18 मई 2026 का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज का सर्वार्थ सिद्धि योग, रोहिणी नक्षत्र और अधिक मास का संयोग पूजा-पाठ और भगवान की भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। श्रद्धा और नियम के साथ की गई पूजा जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा ला सकती है।


 नोट: पंचांग और शुभ मुहूर्त की जानकारी विभिन्न धार्मिक स्रोतों व पंचांगों से ली गई है। स्थान और समय के अनुसार इनमें थोड़ा परिवर्तन संभव है। कृपया अपने स्थानीय पंचांग से एक बार पुष्टि अवश्य करें।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Adhik Maas Daan List 2026: अधिक मास में इन चीजों का दान चमका देगा आपकी सोई हुई किस्मत

Adhik Maas 2026 Daan List: हिंदू धर्म में अधिक मास का बहुत अधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। इस साल 2026 में अधिक मास 17 मई 2026 दिन रविवार से शुरू होकर 15 जून 2026 दिन सोमवार तक रहने वाला है। इस पूरे महीने को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है, जो पूरी तरह से भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस पवित्र महीने में किए गए दान, पुण्य और पूजा-पाठ का फल सामान्य दिनों की तुलना में 10 गुना से लेकर करोड़ों गुना अधिक मिलता है। अगर आप भी इस महीने में भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो अपनी योग्यता के अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान जरूर करें। आइए जानते हैं कि अधिक मास में किन चीजों का दान सबसे उत्तम माना गया है।   अधिक मास में दान का धार्मिक महत्व क्या है? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास को पहले 'मलमास' या उपेक्षित महीना माना जाता था, क्योंकि इसका कोई स्वामी ग्रह नहीं था। तब भगवान विष्णु ने इस महीने को अपना नाम 'पुरुषोत्तम' दिया और वरदान दिया कि जो भी इस महीने में निष्काम भाव से दान-पुण्य या दीपदान करेगा, उसके जीवन के सभी कष्ट दूर ...

वट सावित्री व्रत 2026: 16 मई को है व्रत, जानें पूजा का सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त, सामग्री लिस्ट और विधि

Vat Savitri Vrat 2026  हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत का बहुत बड़ा और पवित्र महत्व है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं। इस वर्ष वट सावित्री व्रत पर बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में वट सावित्री व्रत की सही तारीख, पूजा का सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि विधान। वट सावित्री व्रत 2026 की सही तिथि  पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ अमावस्या की तिथि को लेकर थोड़ा भ्रम हो सकता है, लेकिन उदयातिथि के नियमों के अनुसार व्रत 16 मई 2026, शनिवार को ही रखा जाएगा। अमावस्या तिथि का प्रारंभ: 16 मई 2026 को सुबह 05:11 मिनिट से। अमावस्या तिथि का समापन: 16 मई 2026 को ही देर रात 01:30 मिनिट तक। पूजा के लिए सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त 16 मई को वट वृक्ष की पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, लेकिन सबसे उत्तम समय हम आप को बताएंगे जो इस प्रकार है। प्रातः काल का उत्तम मुहूर्त: सुबह 07:12 बजे से सुबह 08:24 बजे तक। अ...

आज का व्रत और त्योहार 17 मई 2026 पंचांग, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

आज 17 मई 2026, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि हिंदू पंचांग के अनुसार आज से पवित्र अधिक मास यानी पुरुषोत्तम मास की शुरुआत हो रही है। यह पूरा महीना भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित माना जाता है। आइए जानते हैं आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और धार्मिक महत्व। आज कौन सा व्रत और त्योहार है? आज 17 मई 2026 से अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) प्रारंभ हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा, दान-पुण्य और मंत्र जाप करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। आज का पंचांग तिथि -  प्रतिपदा तिथि रात 09:40 बजे तक, इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ। वार -  रविवार नक्षत्र -  कृत्तिका नक्षत्र रात 02:32 बजे तक, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र। योग -  शोभन योग शाम 06:15 बजे तक, इसके बाद अतिगंड योग प्रारंभ। करण -  किंस्तुघ्न करण सुबह 11:36 बजे तक, इसके बाद बव करण। सूर्योदय और सूर्यास्त सूर्योदय: सुबह 05:29 बजे सूर्यास्त: शाम 07:06 बजे चंद्रोदय और चंद्रास्त चंद्रोदय: सुबह 05:30 बजे चंद्रास्त: शाम 07:58 बजे आज का शुभ मुहूर्त ब्र...